- Hindi News
- कलेक्टर ने लिया ईवीएम की जांच कार्य का जायजा
कलेक्टर ने लिया ईवीएम की जांच कार्य का जायजा
नीमच | नगरीयनिकाय चुनावों में उपयोग की जाने वाली ईवीएम की जांच का पहला चरण 18 सितम्बर से शुरू हुआ। पहले दिन इंजीनियरों एवं मास्टर ट्रेनर्स की टीम ने 50 मशीनों की जांच की। यह कार्य 16 दिन चलेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जीवी रश्मि ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. राजेश पाटीदार, मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. संजय जोशी, मनोज जैन, जीवन सोमानी एवं किशोर सिंह जैन मौजूद थे।