पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले से पहले जुटाई जाए सुविधा

मेले से पहले जुटाई जाए सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादवामातामें नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सुविधाएं जुटाई जाएं। एेसी व्यवस्था करें कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा देर लाइन में लगना पड़े पड़े। भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था की जाए। यह निर्देश कलेक्टर जीवी रश्मि ने दिए। वे गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भादवामाता मेले की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक में बोल रही थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, जिला पंचायत सीईओ डीएस रंदा, एसडीएम राजेंद्र सिंह, सीएसपी पंकज दीक्षित, सरपंच दाखीबाई, विपिन बिहारी सूरावत, प्रबंधक अजय एरन एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नीमचके सफाई कामगारों ने की भादवामाता में सफाई

भादवामाता|नवरात्रिमेलेको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को कलेक्टर जीवी रश्मि के निरीक्षण के दौरान भादवामाता में कई स्थानों पर गंदगी मिली। गंदगी नवरात्रि मेले को देखते हुए कलेक्टर रश्मि के निर्देश पर गुरुवार को नीमच नपा से सफाई कामगारों की 10 सदस्यीय टीम भादवामाता पहुंचीं। सफाई कर्मियों ने मंदिर जाने वाले रास्ते से लेकर गार्डन परिसर, स्नानघर के सामने वाले मैदान में सफाई की।