पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्दश जूनियर रही विजेता

आर्दश जूनियर रही विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में नौ दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को दशहरा मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता के उदघाटन मैच आदर्श जूनियर एवं जूनियर स्पोर्टिंग के मध्य हुआ। इसमें आदर्श जूनियर क्लब 1-4 से विजेता रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दशहरा मैदान पर हुआ। शुभारंभ विधायक दिलीपसिंह परिहार सहित अन्य अतिथियों ने किया। परिहार ने कहा खिलाड़ी परिश्रम कर सफलता हासिल कर सकता है। खेल समाज में समरसता का संदेश देता है। प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित होती हैं तो स्थानीय प्रतिभाओं में निखार आता है। वे राष्ट्रीय क्षितिज पर क्षेत्र का नाम चमकाएंगे। तभी खेल आयोजन सार्थक साबित होगा। उन्होंने विधायक निधि से आयोजन के लिए पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। नपा उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर ने कहा नीमच और फुटबॉल एक-दूसरे के पूरक हैं। निरंतर प्रयास से खिलाड़ी खेल में सफलता अर्जित करता है। खेल में सभी समान होते हैं। हेमंत हरित ने कहा फुटबॉल का राष्ट्रीय स्तर पर नीमच का नाम चमकाने में स्थानीय प्रतिभाओं का योगदान उल्लेखनीय रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। दूसरा मैच सिटी स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। जिसमें सिटी स्पोर्ट्स 2 गोल से विजयी रही। मुरारीलाल सुराह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश मोमू लालवानी, अनिल सुराह, गणेश सैनी, कैलाश रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

फुटबॉलटूर्नामेंट में आज के मैच -फुटबॉल प्रतियोगिताके दूसरे दिन रविवार को नीमच फुटबॉल क्लब विरुद्ध रजक, न्यू स्टार विरुद्ध जयसिंहपुरा, रायल विरुद्ध यूनाईटेड, चर्चिल विरुद्ध स्टार स्पोर्ट्स के बीच होंगे।

फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में आदर्श जूनियर एवं जूनियर स्पोर्टिंग के खिलाड़ी। इनसेट-फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते विधायक एवं अन्य।