हिंदी दिवस पर व्याख्यान आज
नीमच. संस्थाकृति द्वारा रविवार रात 8 बजे हिंदी दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। ज्ञानमंदिर सभागृह में ’’वैश्वीकरण के दौर में हिन्दी का भविष्य’’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए वक्ता साहित्यकार अभिनय संगीत साधक इंदौर के संजय पटेल को आमंत्रित किया है। प्रचार सचिव नीरज पोरवाल ने बताया अध्यक्षता प्रो. अरुण जायसवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि इंदौर के मोहनलाल अग्रवाल रहेंगे।
ज्ञानीजिस मार्ग पर चलते हैं वह पथ बन जाता है
नीमच. ज्ञानीजिस मार्ग पर चलते हैं वह पथ बन जाता है। यह बात महावीर जिनालय विकास नगर में शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में साध्वी र|रेखाश्रीजी ने कही। साध्वीश्रीजी ने कहा सिंह और सपूत किसी ओर की बनाई पगडंडी पर नहीं चलते। लोभ लालच या भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के लिए तपस्या नहीं करनी चाहिए। लोभ में मानव हर कहीं झुक जाता है साध्वी अनुभवदृष्टाश्रीजी ने कहा मनुष्य के पर राग द्वेष फैल रहा है। जो चिंतन का विषय है। लोभ में मानव हर कहीं झुक जाता है। सिकंदर के पास सब कुछ था, लालच ने विश्व विजय का सपना पूरा किया। एक मच्छर के काटने से उसकी मौत हो गई थी, लालच आदमी को कहां से कहां ले जाकर गिरा देता है।