कुएं में डूबने से विवाहिता की मौत
कचौलीमें जेठानी के साथ खेत पर काम करने गई विवाहिता की कुएं पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस मुताबिक फूलाबाई (20 वर्ष) पति विनोद खारोल निवासी कचोली जेठानी लालीबाई के साथ खेत पर रविवार को काम करने गई थी। दोपहर 3 बजे के लगभग फूलाबाई जेठानी से खेत पर बने कुएं पर नहाने का कह कर गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो लालीबाई कुएं पर देखने गई। वह वहां नहीं मिली। कुएं में फूलाबाई की चप्पल बाल्टी दिखी तो जानकारी परिजन को दी। बलई (हेकड़ी) डाली तो फूलाबाई की लाश निकली। पुलिस थाना जीरन ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।