- Hindi News
- शादी का झांसा देकर युवती को 16 दिन बनाए रखा बंधक
शादी का झांसा देकर युवती को 16 दिन बनाए रखा बंधक
शादीका झांसा देकर तीन युवकों ने एक युवती को 15-16 दिन बंधक बनाए रखा। बघाना पुलिस के मुताबिक बबलू उर्फ गणपत पिता श्यामलाल शर्मा, ईश्वर पिता दयाराम सोलंकी और बाबूसिंह पिता भंवरसिंह देवड़ा सभी निवासी अफजलपुर ने शादी का झांसा देकर रेलवे कॉलोनी बघाना निवासी युवती को 21 अगस्त की रात 10.30 बजे घर से ले गए। युवती को बबलू बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपियों ने 15-16 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। रविवार दोपहर उनके चंगुल से छूटकर बघाना थाने में मामला दर्ज कराया।