- Hindi News
- इंजिन बंद होने से लुढ़की थी नीमच कोटा ट्रेन
इंजिन बंद होने से लुढ़की थी नीमच-कोटा ट्रेन
बुधवाररात रेलवे स्टेशन से नीमच-कोटा ट्रेन करीब दो घंटे लेट हो गई। कारण स्टेशन पर खड़ी ट्रेन अचानक लुढकी तो उसका आखिरी कोच बेपटरी हो गया। यह घटना कैसे हुई जांच के लिए रातोंरात रतलाम मंडल के अधिकारियों की टीम पहुंची। मामले की गंभीरता देखते हुए मंडल स्तर पर जांच के बाद लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जानकारी अनुसार नीमच स्टेशन पर उदयपुर से आने वाली ट्रेन रात 8 बजे प्लेटफाॅर्म 3 पर रुकी थी। जो रात 10.30 बजे नीमच-कोटा के रूप में रवाना होना थी। ट्रेन का इंजिन बदलकर आगे लग गया। बाद में करीब रात 9 बजे ईंधन बचाने के चक्कर में इंजन बंद कर ड्राइवर असिस्टेंट के भरोसे गाड़ी छोड़कर कहीं चला गया। इंजन बंद होने से गाड़ी के ब्रेक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया और गाड़ी पीछे की तरफ लुढ़क गई। इस दौरान कंट्रोलिंग पॉवर ऑफ होने से गाड़ी के आखिरी गार्ड कोच के दो पहिये बेपटरी हो गए। जिसे बाद में स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों की मदद से लकड़ी की ओट, स्टापर लगाकर बिना क्रेन के पटरी पर चढ़ाया गया। बाद में प्रशासन के आदेश पर कोच को वहीं छोड़ इंजन के पीछे वाले गार्ड कोच को पीछे लगाकर रात 12.10 पर ट्रेन को रवाना किया। इस बीच यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और वे परेशान होते रहे। यह कैसे हुआ इसकी जांच करने के लिए तमाम अधिकारी-कर्मचारी जुट गए है।
रात2 बजे नीमच पहुंचे मंडल अधिकारी- घटनाकी जानकारी मिलते ही तथ्यों का पता लगाने रातोरात रतलाम रेल मंडल से 7 सदस्यीय उच्च अधिकारियों की टीम नीमच रवाना हुई। जो सड़क मार्ग से होते हुए रात 2 बजे नीमच स्टेशन पहुंची। टीम में सीनियर डीएसपी, सीनियर डीटीआरओ, मंडल सुरक्षा अधिकारी, एरिया अधिकारी रतलाम सहित करीब 6-7 मंडल स्तर के अधिकारी थे। उन्होंने सुबह 5 बजे तक जांच-पड़ताल की और रिपोर्ट लेकर वापस रवाना हो गए।
ड्राइवरपर गिर सकती है गाज- उदयपुरसे गाड़ी लेकर आए चित्तौडग़ढ़ में पदस्थ ड्राइवर रमेश संतवानी तथा असिस्टेंट आशाराम मीणा आए थे। नियमानुसार प्लेटफॉर्म पर खड़ी गाड़ी का इंजिन बंद नहीं करना चाहिए और ड्राइवर असिस्टेंट उसे छोड़कर नहीं जा सकते। यहां इंजिन बंद होने से गाड़ी असंतुलित हुई। कोच कंट्रोलिंग नहीं मिलने से बेपटरी हुआ। ड्राइवर रमेश संतवानी असिस्टेंट आशाराम मीणा मुख्यालय चित्तौडगढ पर लापरवाही सिद्ध होने पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
^बुधवार रात अज्ञात कारण