जमीन पर कब्जा कर रही पुलिस
नीमच | भाटखेड़ाके बलवीरसिंह पिता लालसिंह राजपूत का गांव में सर्वे नंबर 22 पर 0.690 हेक्टेयर जमीन पर 100 साल से अधिक समय से कब्जा है। नीमच सिटी पुलिस जमीन ने जमीन कब्जे में लेकर पुलिस चैक पोस्ट बनाने का प्रयास किया। प्रार्थी बलवीरसिंह ने न्यायालय में दावा लगाया। प्रकरण क्रमांक 38ए /2014 पर दर्ज होकर विचाराधीन है।बावजूद पुलिस कब्जे का प्रयास कर रही हैं। प्रार्थी ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और आईजी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने बुधवार को पुलिस चैक पोस्ट का कार्य शुरू कर दिया। सिटी थाना प्रभारी एसके यादव ने बताया कलेक्टर द्वारा जो जमीन आवंटित की गई उसी पर निर्माण कर रहे हैं।