ट्रेन से गिरने पर वृद्ध की मौत
नीमचरेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय बुधवार रात ट्रेन के नीचे आने से एक वृद्ध घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति इंदौर से नीमच शादी में आया थे। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
जीआरपी के मुताबिक सुरेश पिता सोहनलाल मूंदड़ा (60) निवासी गुमास्ता नगर इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस (19712) से नीमच आए। रात 1.30 बजे नीमच स्टेशन पर उतरते समय सुरेश चलती गाड़ी में उतर गए जिससे वे नीचे गिर गए। लोगों ने पकड़कर बाहर निकाला। हादसे में सुरेश के दोनों पांव फ्रेक्चर होने के साथ सिर में चोट लगी। उन्हें घायल अवस्था में 108 से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रात 2.30 बजे मौत हो गई। श्री मूंदड़ा नीमच निवासी साले मधुसूदन झंवर के घर शादी में आए थे।