पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई

अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत केलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में 2 अक्टूबर से अभियान शुरू हुआ। मंत्री, नेता और अफसर-कर्मचारी झाड़ू लेकर गली-मोहल्ले, बाजार-अस्पताल साफ करते दिखे। नीमच भी इसमें शािमल हुआ। नीमच क्लीन सिटी ग्रीन सिटी का यह मंत्र अभी पूरा असर लिए हुए नहीं है। शहर के कई इलाकों से सफाई के नाम पर दिखावे के उलाहने मिल रहे हैं। यह स्वच्छ भारत के सपने के टूटने के संकेत हैं।

विकास नगर में फैला है कचरा

नीमच क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद शहर के विकास नगर में पुखरतन हॉस्पिटल के सामने रोड किनारे इस तरह कचरा बिखरा रहता है। पॉलीथिन और कचरा हवा से उड़कर घरों में जाता है। लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर गंदगी का ढेर पर गंदगी का ढेर लगा रहता है। रहवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रहवासियों ने कई बार शिकायत की लेकिन समस्या हल नहीं हुई।