- Hindi News
- झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और थमा दिए हजारों रुपए के बिल
झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं और थमा दिए हजारों रुपए के बिल
गोणबस्ती के गरीब परिवारों को बिजली कंपनी ने हजारों के बकाया बिल जमा करने के नोटिस दे दिए। कंपनी के नोटिस में दी राशि देख गरीब लोगों के हाथ-पाव फूल गए। किसी को 4 तो किसी को 20 हजार रुपए बकाया राशि जमा करने का नोटिस भेजा है। कुछ तो ऐसे है जिनकी झोपड़ी में मीटर तक नहीं है। तो कई ऐसे हैं जिनका मीटर ही बिजली कंपनी वाले निकाल ले गए, बावजूद हजारोंं के बिल जमा कराने के नोटिस थमाए जा रहे हैं।
शिक्षक कॉलोनी के सामने झुग्गी बस्ती गोण बस्ती के नाम से जानी जाती हैं। लोगो के घरों में काम कर अपना परिवार चलाने वाले गरीब रहते हैं। कुछ ऐसे भी है जो मेहनत मजदूरी के लिए महीनों घर के बाहर रहते हैं। फिर भी उन्हें बिजली कंपनी ने हजारो का बकाया बिल का नोटिस थमा दिया। बस्ती में रहने वाले लगभग 50 परिवारों को बिजली कंपनी ने नोटिस भेज कर राष्ट्रीय लोक अदालत में पेश होकर बिल जमा करने के लिए लिखा है।
फ्रीयूनिट-फिर भी वसूली
गोणबस्ती में रहने वाले सभी परिवारों को राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह 25 यूनिट तक की छूट दी जाती हैं। इससे ज्यादा यूनिट बनने पर जो ज्यादा यूनिट बनते हैं उनकी राशि घरेलू कनेक्शन प्लान के अनुरूप बिजली कंपनी वसूलती हैं।
मरगए, कर्जा बाकी- गोणबस्ती में उन लोगों के नाम पर भी बिजली कंपनी ने बिल भेज दिया, जिनकी मौत हो चुकी हैं। बस्ती में रहने वाली रेखा बाई ने बताया उनके पिता कन्हैयालाल की मौत हुए दो साल हो गए। बिजली कंपनी वाले मीटर निकाल ले गए। इतने दिनों बाद आज पिता के नाम का बकाया बिल घर के बाहर पटक कर चले गए।
झोपड़ीचल कर देख लो- बस्तीमें रहने वाली 70 वर्षीय विधवा करेलाबाई का कहना है घर में चल कर देख लो। टीवी पंखा केवल दो बल्ब जलाते हैं। फिर 10 हजार रुपए से ज्यादा का बकाया बिल भेज दिया। मेरी बेटी लोगों के घरों में काम करती हैं। इतना बकाया कैसे हो गया, पता नहीं।
^गलत बिल नहीं भेजे। बिल जमा नहीं करते। प्रारंभ के 25 यूनिट छोड़कर जो यूनिट बनता हैं, उसका घरेलू कनेक्शन के हिसाब से बिल भेजा जाता है। मीटर में इतने यूनिट खपत हुई है जितने का बिल भेजा है। वीकेवर्मा, सहायकयंत्री बिजली कंपनी(शहर)
इन्हें मिले नोटिस
नाम बकाया
रामलाल,चंद्रलाल ओढ़ 19540
सोनू-पामलाल 16566
गरीबदास 14337
स्व. कन्हैयालाल 10782
वीरसिंह-कन्नुसिंह 10216
विष्णु-सीताराम 7588
धमेंद्र-कन्नु