दो दिनी धार्मिक आयोजन कल से
दो दिनी धार्मिक आयोजन कल से
नीमच. उपनगर नीमच सिटी रोड स्थित सांवलिया सेठ मंदिर पर 13 एवं 14 दिसंबर को दो दिनी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। फूलेरिया माली समाज की धर्मशाला का शुभारंभ एवं मंशापूर्ण हनुमानजी के मंदिर के शिखर पर कलश मंदिर में गदा की स्थापना ध्वजा की स्थापना होगी। श्री सांवलिया सेठ मंदिर फूलेरिया माली समाज के प्रवक्ता ने बताया मंदिर में दो दिनी धार्मिक आयोजन के तहत 13 दिसंबर सुबह 8 बजे अभिषेक, दोपहर 12 बजे सुंदरकाण्ड होगा। 14 दिसंबर सुबह 9 बजे हवन के बाद कलश स्थापना होगी। हनुमानजी की गदा ध्वजा की स्थापना होगी।