पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन में लापरवाही

परिवहन में लापरवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में लंबे समय से लोडिंग वाहनों से निर्माण सामग्री के अलावा अन्य चीजों का लापरवाहीपूर्वक परिवहन हो रहा है। सड़क पर राहगीरों के साथ हादसों की आशंका रहती है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।

सिटीरिपोर्टर | नीमच

शहरमें बढ़ते यातायात के बीच वाहनों से सामग्री का लापरवाही पूर्वक परिवहन बड़े हादसे का सबब बन सकता है। छोटे बड़े लोडिंग वाहनों में बिल्डिंग मटेरियल से लेकर पाइप या फिर अन्य बड़ी सामग्रियां इस तरह से ले जाई जा रही हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। यातायात अमला उदासीन है। यही कारण है ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। नगर में मुख्य बाजार से लेकर सड़क तक वाहन सामान का परिवहन करते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। क्षमता से अधिक वजन भरने से वाहन पलटने की आशंका रहती है। सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान जोखिम में रहती है।

ट्रॉलियोंमें लटकाते ले जाते हैं सरिए- नगरमें ट्रैक्टर-ट्रालियां भरकर ले जाने वाले लोहे के सरिए हादसे का कारण बन सकते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोहे के सरिये भरने के बाद आधा हिस्सा ट्राॅली से सड़क पर लटकता है। पीछे चलने वालों को दिक्कतें होती हैं। अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया तो हादसा की आशंका रहती है।

अनदेखीपड़ सकती है भारी- शहरमें ट्रैफिक के बीच रिक्शा, ऑटो, मोपेड, पिकअप आदि वाहनों से हो रहे सामग्री परिवहन ने दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा दी है। कई बार तो वाहन क्षमता से अधिक वजन भरकर परिवहन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है हादसे की आशंकाओं के बीच ऐसे वाहनों पर अंकुश की जरूरत है। बावजूद अनदेखा किया जा रहा है।

इनमार्गों पर परेशानी- शहरके अांबेड़कर मार्ग, मूलचंद मार्ग, वीरपार्क रोड़, गोमाबाई मार्ग,तिलक मार्ग, स्टेशन रोड़, पर असुरिक्षत तरीके वाहनों की अावाजाही हो रही है।

^ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर चालान काटे जाते हैं। अब जिन छोटे वाहनों में ओवरलोडिंग हो रही है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। रामसिंहराठौर, यातायातप्रभारी।

नगर में भारी लोडिंग वाहनों के कारण यातायात बाधित होता था। इनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद यह मुख्य बाजार तक में प्रवेश कर रहे हैं। बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। समस्या लंबे समय से है। बावजूद आज तक समाधान नहीं हो पाया।

कार्रवाई की जाएगी

भारी वाहनों पर नहीं लगी रोक

अांबेडकर मार्ग पर इस तरह ट्रैक्टर-ट्रालियों