पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए संविधान समझें

विकास के लिए संविधान समझें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | क्षेत्रमें विकास करना है तो महिलाएं शिक्षित हों और संविधान को समझे। कानून के अनुसार आगे बढ़े, तभी महिलाएं राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर पाएंगी। महिलाएं पार्टी अभियान में सदैव सक्रिय होंगी तभी उनके क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण संभव है। एक वार्ड 1100 सदस्य और 100 सक्रिय सदस्य बनाने की योजना है।

यह बात गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान नीमच जिला प्रभारी कुसुम गुप्ता ने कही। भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, महेंद्र भटनागर, पवन पाटीदार ने विचार व्यक्त किए। वंदना खंडेलवाल, किरण शर्मा, ऋतु नागदा, आभा सोनी मंचासीन थे। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कोचर ने सदस्यता अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मोर्चा सदस्यता अभियान के 50 हजार सदस्यों के लक्ष्य की तुलना में 1 लाख सदस्य बनाने की कार्ययोजना पर कार्य करेगा। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नगरीय निकाय में नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया। हेमलता परिहार, पवित्रा चावड़ा, मीनू जायसवाल, उषा शर्मा, गोदावरी लालवानी, मनजीत कौर, आकांक्षा तलरेजा, छाया जायसवाल, राजू देवी, उर्मिला चौैहान, आशा गर्ग, भारती मेहता, शोभारानी, भावना, गंगादेवी, पुष्पा मौर्य, मीनू लालवानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

बैठक को संबोधित करती नीमच िजला सदस्य प्रभारी कुसुम गुप्ता।