नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान
नीमच : कांग्रेसके नवनिर्वाचित पार्षदों का गुरुवार दोपहर 1 बजे स्कीम नं. 34 में सम्मान किया। कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेशसिंह, सरिता सिंह जायसवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, डाॅ. सम्पतस्वरूप जाजू की उपस्थित में कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद लप्पो आपा, विनोद बोरीवाल, सईद भाई काले, इकबाल कुरैशी, योगेश प्रजापति, मोनू लोक्स, साबिर मसूदी का सम्मान किया।