पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्ज निभाएंगे और कर्ज चुकाएंगे

फर्ज निभाएंगे और कर्ज चुकाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये आक्रोश जीते, वे गुस्से में हार गए

आक्रोशगुस्सा दोनों दलों में था, कांग्रेस में भी और भाजपा में भी। भाजपा आक्रोश भी जीत गई और कांग्रेस गुस्से में भी हार गई। भाजपा ने जनता का आक्रोश भांपा और समझा। पहला कदम आक्रोश शांत करने का उठाया। जिस दिन टिकट का निर्णय हुआ, उसी दिन भाजपा में तलवारें खिंच गईं थी। चारों तरफ आक्रोश था। टिकट वितरण पर अंसतोष बंगला-बगीचा समस्या की नाराजगी। भाजपा ने रूठों को मनाने के लिए सांसद विधायक को लगाया जबकि जनता को मनाने के लिए सीएम को बुलाया। प्रदेश में निकाय चुनाव की पहली सभा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नीमच में की। उन्होंने जहां जनता को साधा तो कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया। बंगला-बगीचा का मुद्दा भी उठाया और एक बार मौका मांगा। कहा चार महीने में समस्या हल कर देंगे। सीएम की इस घोषणा के बाद आधी आबादी में बंगला-बगीचा समस्या को लेकर जो गुस्सा था, वह शांत हो गया। इसके बाद पूरे चुनाव में यह मुद्दा नहीं उठा और ही कांग्रेस इसे भुना सकी। उल्टे भाजपा एकजुट होकर आक्रोश में भी चुनाव जीत गई।

अब कांग्रेस की बात। पार्टी में तो भारी गुस्सा था, जनता में नहीं। कांग्रेस के अंदर ही इतने झगड़े थे कि बाहर एकजुटता नजर नहीं आई। कांग्रेस के अंदरूनी झगड़ों ने जो माहौल बनाया, उससे शहर में विपरीत लहर चल पड़ी। भाजपा ने मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक के दौरे कराए लेकिन कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं आया। अंदरूनी कलह में कांग्रेस इतनी उलझी कि तो लोगों को अपनी उपलब्धि गिना सकी और ही कोई वादे ही कर सकी। मनाने का दौर भी नहीं चला। सिर्फ रूठने का ही क्रम जारी रहा। पार्टी के लोगों का गुस्सा शांत नहीं होने से जनता में इसकी विपरीत संदेश गया। यह पार्टी की हार का सबब बनी।

सारिका-सीमा ने बचाई लाज- जिलेकी 12 नगरीय निकायों में से 10 में भाजपा ने अपना परचम लहलाया है। मात्र दो नगर परिषदों में ही कांग्रेस जीत पाई। कांग्रेस को मिली इस जीत में परिषद प्रत्याशियों के नाम का विशेष संयोग रहा। कांग्रेस जहां से जीती (जावद और जीरन) दोनों का ही पहला अक्षर ‘ज’ है। इसी तरह अध्यक्ष बनी प्रत्याशियों के नाम भी एक ही अक्षर ‘स’ से शुरू होते हैं। जावद में सारिका जीरन में सीमा ने कांग्रेस की लाज बचाई।

भाजपा: हर वार्ड दर्ज की जीत अधिकतरवार्डों में भाजपा उम्मीदवार जीते। यह संगठन के मजबूती से खड़े रह