पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2005 से पहले के बड़े नोट नहीं चलेंगे

2005 से पहले के बड़े नोट नहीं चलेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपकेपास 2005 के पहले के 100, 500 1000 रुपए के नोट हैं तो उन्हें नया साल शुरू होने से पहले ही बैंकों से बदलवा लें। इसके बाद ये नोट सिर्फ कागज का टुकड़ा भर रह जाएंगे। इनकी कोई वैल्यू नहीं रहेगी।

आरबीआई 2005 के पहले जारी हुए बड़े नोट का प्रचलन बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उसने देश की सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक बड़े नोट 1 जनवरी 2015 के बाद प्रचलन से बाहर हो जाएंगे। इसकी आखिरी तारीख में सिर्फ 22 दिन शेष हैं। यदि अभी तक आपने बड़े नोट बैंक से नहीं बदलवाएं हैं तो जल्द बलवा लें।

बैंकोंमें बदलवाएं- 2005के पहले जारी हुए नोट बैंक में जाकर बदलवाए जा सकते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी आरबीआई ने निर्देश दिए थे। हालांकि इस पर अमल नहीं हो सका।

लीड बैंक के प्रबंधक सीएस चौहान ने बताया पुराने नोट बदलने नए नोट दिए जा रहे हैं। फिलहाल इस संबंध में ग्राहकों को सूचना नहीं दी है। उपभोक्ता जैसे-जैसे रुपए जमा अथवा निकाल रहे हैं, वैसे-वैसे उन्हें पुराने नोट के बदले नए दिए जा रहे हैं। निर्देश आते ही स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों में यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ऐसे पहचानें 2005 के पहले के नोट

वर्ष2005 के पहले के नोट पहचानना आसान है। इन पर प्रिटिंग का साल नहीं छपा है। 2005 के बाद छपे नोटों में साल भी देख सकते हैं।

आरबीआई ने जारी किए निर्देश