भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आज
नीमच : भाजपामहिला मोर्चा की बैठक गुरुवार को दोपहर एक बजे जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि में होगी। मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कोचर ने बताया पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में इस संबंध में विचार-विमर्श होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, सदस्यता अभियान प्रभारी कुसुम गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।