पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव निपटते ही निर्वाचन विभाग और प्रशासन पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होने लगी है। उधर राजधानी भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 दिसंबर तक आचार संहिता लागू होनेे की संभावना जताई जा रही है।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होना हैं। चुनाव जनवरी में होंगे। इसके लिए आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने का अनुमान है। वैसे पंचायत चुनाव की स्थानीय स्तर पर तैयारियां काफी पहले शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं जमाना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सहित उप निर्वाचन अधिकारियों की भोपाल में ट्रेनिंग भी हो चुकी है।

दलगठन प्रकिया जारी- जिलानिर्वाचन कार्यालय के मुताबिक मतदान दलों के गठन उनके प्रशिक्षण की तैयारी पूरी हो चुकी है। तैयारी इस हिसाब से की जा रही है कि अगर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नामांकन जमा होने वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाए तो भी अड़चन आए।

कहां कितने मतदान केंद्र

ब्लॉक मतदान केंद्र मतदाता औसत

नीमच261 111910 429

जावद 269 116798 434

मनासा 269 136480 461

कुल 799 365188 441

पंचायतजनपद पंचायत के वार्ड

जनपद जन. वार्ड पंचायतें महिला पुरुष अन्य

नीमच25 66 54486 57421 3

जावद 25 73 56298 60495 5

मनासा 25 97 66151 70328 1

प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

^चुनावप्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जिलास्तर पर तैयारियां हो गई हैं। मतदान दल के गठन ट्रेनिंग का प्रारूप भी तैयार है। निर्देश मिलते ही काम शुरू कर देंगे। पीआरकतरोलिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर

मनाया जीत का जश्न, निकाला जुलूस

नीमच | नगरीयनिकाय के चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम 7 दिसंबर को आया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश जैन (पप्पू) 32 पार्षद निर्वाचित हुए। इससे पार्टी में काफी उत्साह है। उपनगर बघाना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विजय जुलूस निकाला। यह दोपहर करीब 3.30 बजे चौकन्ना बालाजी मंदिर से शुरू हुआ। यहां से जुलूस स्टेशन रोड, रेलवे फाटक, बाबा रामदेव मंदिर धनेरिया कलां रोड, अहीर मोहल्ला, अहीर व्यायामशाला, गोपाल गली, होली चौक होते हुए बालाजीनगर चौराही पहुंचा। नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष जैन