पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार से लिंक नहीं हो पाए जिले के 37 हजार उपभोक्ता

आधार से लिंक नहीं हो पाए जिले के 37 हजार उपभोक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ गैस कंपनियों के लिए चुनौती बने हैं आधार लिंक नहीं कराने वाले

सिटीरिपोर्टर | नीमच

गैसएजेंसियों के लिए आधार लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ता चुनौती साबित हो रहे हैं। जिले में विभिन्न कंपनियों की 14 एजेंसियां हैं। इनके करीब 37 हजार के ज्यादा उपभोक्ताओं के आधार लिंक नहीं हो पाए हैं। यदि समय पर इनके आधार लिंक नहीं हो पाए तो उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। ग्राहकों को बाजार मूल्य पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेंगे।

जिले में 1 लाख गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 63 हजार ने आधार लिंक करा लिए हैं। इन सभी को डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी कंज्यूमर) योजना में शामिल कर लिया गया है। 37 हजार उपभोक्ताओं के आधार अभी तक बैंक खाते और गैस कनेक्शन से लिंक नहीं हुए हैं। ये बैंकों के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। हालांकि रोज कई उपभोक्ता आधार लिंक करवाने गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों का आंकड़ा काफी कम है।

ग्रेसपीरियड मिलेगा- एलपीजीउपभोक्ता को खाता आधार लिंक करवाने के लिए 3 महीने का ग्रेस पीरियड मिलेगा। शेष उपभोक्ताओं को 3 महीने (अप्रैल से जून) का पार्किंग पीरियड भी दिया जाएगा। पार्किंग पीरियड में खाता लिंक नहीं करवाने वाले ग्राहकों द्वारा खरीदे सिलेंडर की सब्सिडी सुरक्षित रखी जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यदि किसी कारण ग्राहकों को सब्सिडी की राशि का नुकसान हो। हालांकि कंपनियों का लक्ष्य 1 जनवरी से पहले ही सभी उपभोक्ताओं के खाते लिंक करने का है।

^आधार खाता एजेंसियों से लिंक कराने के निर्देश हैं। 31 दिसंबर तक बाकी उपभोक्ताओं के आधार भी लिंक हो जाएंगे। इसकी निगरानी की जा रही है। शालूवर्मा, जिलाखाद्य अधिकारी, नीमच

40प्रतिशत आवेदन आए

^सब्सिडीका लाभ लेने के लिए उपभोक्ता आवेदन कर रहे हैं। अब तक 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही आवेदन जमा कराए हैं। आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। श्यामनरेड़ी, संचालक-श्याम गैस एजेंसी

ये फायदा होगा

आधार लिंक कराने के निर्देश हैं

{ उपभोक्ताओं की सही संख्या की जानकारी मिल सकेगी।

{ सिलेंडर की चोरी मनमानी पर भी लगाम लगेगी।

{ एक उपभोक्ता का एक खाता रहेगा।

{12 सिलेंडर तक की सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में जमा होगी

{ जानकारी नहीं देने वाले उपभोक्ता को सिलेंडर की पूरी कीमत चुकाना होगी।

बैंक पासबुक