पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेपटरी हुए कोच का नंबर लिखते रेलकर्मी।

बेपटरी हुए कोच का नंबर लिखते रेलकर्मी।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेपटरी हुए कोच का नंबर लिखते रेलकर्मी।

ट्रेन के पहिया को पटरी पर चढ़ाने के बाद इस तरह से रोक लगाई गई।

नीमच स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर उतरा पहिया

नीमच-कोटा पैसेंजर के कोच का पहिया बेपटरी

नीमच | नीमच-कोटापैसेंजर ट्रेन (59834) का एक कोच बुधवार रात बेपटरी हो गया। इसे पटरी पर लाने में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम को करीब डेढ़ घंटा लगा। पैसेंजर ट्रेन उदयपुर से रात 8.05 बजे प्लेटफॉर्म पर 3 पर आई। इसे नीमच-कोटा पैसेंजर ट्रेन के रूप में रात 10.30 बजे कोटा रवाना होना था। इसके लिए रात करीब 9 बजे इंजिन की दिशा बदलने के लिए शंटिंग हुई। इसी दौरान इंजिन के बाद वाले कोच के पहिए पटरी से उतर गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कोच के पहिये को पुन: पटरी पर लगाने के लिए करना पड़ी। इस मामले में रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इसका रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ट्रेन भी निर्धारित समय पर रवाना हुई।