शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परिणाम
इसबार समग्र शिक्षा पोर्टल पर 2013-14 के परीक्षा परिणाम भी अपलोड किए जाएंगे। यह स्कूल और छात्रवार अपडेट होंगे। परिणाम की इंट्री ऑनलाइन करना होगा।
राज्य शासन ने समेकित छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार समग्र शिक्षा पोर्टल पर कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की समग्र आईडी के साथ ही परीक्षा परिणाम भी अपलोड करना होंगे। यह नियम सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों पर लागू होंगे।
प्राचार्यको दर्ज करना है- पोर्टलपर विद्यार्थी की प्रोफाइल में बैंक खाता, मोबाइल नंबर पात्रता की जानकारी भी दर्ज होना है। इसमें जरूरत के मुताबिक संशोधन भी किया जा सकेगा। पोर्टल से छात्रवृत्ति पात्रता पर्ची भी डाउनलाेड की जा सकेगी। इसे शाला प्रमुख सत्यापित कर संकुल प्राचार्य को सौंपेंगे। पोर्टल पर सारी जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी संकुल प्राचार्य की है।
संतअसंग साहेब 26 को दरोसिया आएंगे
मंदसौर| राज्यअतिथि का दर्जा प्राप्त कबीरपंथी संत असंग साहेब 26 दिसंबर को जिले की गरोठ तहसील के दरोसिया आएंगे। वे 27 दिसंबर तक यही रहेंगे।