पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में पोस्तादाना चुराते चोरों की पिटाई

मंडी में पोस्तादाना चुराते चोरों की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमंडी से पोस्तादाना चुराते दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। उनकी लोगों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची बघाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

मंगलवार सुबह 9 बजे कृषि मंडी से एक प्लास्टिक के कट्टे में पोस्तादाना चुराकर बाइक से भागते दो चाेरों को लोगों ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से 15 किलो पोस्तादाना जब्त किया। चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ाए चोरों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर लगी भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमीर मोहम्मद पिता घासी खां पठान और सत्यवीर पिता रामसुख मेघवाल दोनों निवासी बूंदी राजस्थान बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।