नीमच|मंगलवार कोकृषि उपज मंडी में लहसुन की आवक सोमवार की तुलना में कम होकर 15000 बोरी रही। लहसुन के भावों में उंचे में 400 रुपए की कमी रही। सोयाबीन में 100 रुपए की तेजी, धनिया में 300 की तेजी रही। पोस्ता में 500 और मैथी में 100 रुपए की नरमी रही। अन्य जींसों के भाव समान रहे।