- Hindi News
- ‘‘अनंत’’ को मिला ज्ञानोदय साहित्य सम्मान
‘‘अनंत’’ को मिला ज्ञानोदय साहित्य सम्मान
ज्ञानोदयग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट ने इस वर्ष का ज्ञानोदय साहित्य सम्मान से नगर साहित्यकार अख्तर अली शाह ‘‘अनंत’’ को दिया। उन्हें सम्मान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री अनंत ने कहा सम्मान के बाद अहंकार नहीं होना चाहिए। यह मेरा नहीं राष्ट्रभाषा हिंदी का सम्मान है। इसे मैं ईश्वर का प्रसाद मानता हूं। अध्यक्षता ज्ञानोदय संस्थान के चेयरमैन अनिल चौरसिया ने की। साहित्यकार डाॅ. पूरण सहगल, बालकवि बैरागी महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्रसिंह शक्तावत, वीसी जैन, डाॅ. एमएल पाटीदार, ओपी आचार्य ने हिंदी में हस्ताक्षर की उद्घोषणा की।
अख्तर अली शाह अनंत को सम्मानित करते अतिथि।