- Hindi News
- नीमच | भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा ने कश्मीर के बाढ़
नीमच | भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा ने कश्मीर के बाढ़
नीमच | भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा ने कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए राशि एकत्रित की। मंगलवार शाम 6 बजे महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नीमच सिटी के बाजारों में घूमकर पीडितों के लिए सहायता राशि एकत्र की। महिला मोर्चा की किरण शर्मा, हेमलता धाकड़, आभा सोनी, मनीषा सिंहल, रजनी परमार सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
भाजयुमोएकत्रित करेंगा सहयोग राशि-कश्मीर बाढ़पीडितों की सहायता के लिए भाजयुमो नगर मंडल सहयोग राशि एकत्रित करेगा। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने बताया बुधवार शाम 5 बजे अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी।
बाढ़ पीडितों की मदद के लिए बढ़े हाथ