गंदगी से घिरी बस्ती, सौंपा ज्ञापन
गंदगी से घिरी बस्ती, सौंपा ज्ञापन
नीमच | शहरके भागेश्वर मंदिर के पास कच्ची बस्ती में गंदगी फैली है। रहवासियों को बीमारियों का खतरा है। मंगलवार को नीमच लक्ष्मी शारदा जनहित समिति ने कलेक्टोरेट पहुंच कर एसडीएम राजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सफाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग। ज्ञापन देने के दौरान ब्रजराजसिंह चौहान, बाबूलाल मेघवाल, देवेंद्र सिंह सिसौदिया मौजूद थे।