पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरी बार आया हूं, अब तो सुनो

तीसरी बार आया हूं, अब तो सुनो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई कलेक्टर की पहली जनसुनवाई में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। सभागार से लेकर मुख्य द्वार तक लोग कतारबद्ध खड़े थे। उसके बाद बाहर तक लोग बैठे थे। सभी को उम्मीद थी नई कलेक्टर कुछ करेंगी समस्या हल होगी।

सिटीरिपोर्टर | नीमच

मैडममें तीसरी बार आया हूं। आ-आ कर थक गया हूं। मेरी जमीन पर रोड बना दिया लेकिन मुआवजा नहीं मिला और कितनी बार आऊं नगर पंचायत वाले सुनते थे और यहां सुनवाई होती है। आप आई हैं तो उम्मीद जागी है न्याय मिलेगा। यह बात डिकेन के भुवानी राम ने जनसुनवाई में कही। नगर पंचायत द्वारा बनाए सीसी रोड में उनकी जमीन चली गई। मुआवजा अब तक नहीं मिला। अनेक शिकायतें नई कलेक्टर जीवी रश्मि की पहली जनसुनवाई में लोगों ने की। सभी का एक ही कहना था सुनवाई तो होती थी लेकिन कार्रवाई नहीं। अब कार्रवाई होना चाहिए। मंगलवार को लोगों की भीड़ और आक्रोश देख कलेक्टर ने कहा अब सुनवाई के साथ कार्रवाई भी होगी। जनसुनवाई में इस बार करीब 300 से ज्यादा लोग जुटे। कलेक्टर ने एक एक कर सभी को सुना। पहली बार जनसुनवाई दो के बजाय चार-पांच घंटे चली।

बारीका इंतजार-उम्मीद बरकरार-कलेक्टोरेट पहलीबार इतनी भीड़ देखी गई। सभागार और मुख्य हॉल में भीड़ थी। चौकीदारने किया अतिक्रमण-जनसुनवाई मेंगुलाबखेड़ी के चौकीदार ने शासकीय गांव होली जलाने की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए गांव के विनोदसिंह चौहान सहित ग्रामीणों ने आवेदन दिया। कलेक्टर ने कहा, चौकीदार ऐसा करेगा तो कैसे काम चलेगा। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के आदेश दिए।

इन्होंने भी सुनाई समस्या

जनसुनवाईमें सुवाखेड़ा कारूलाल पिता भेरूलाल माली ने खदान से बेदखल करने पर इंदिरा पत्थर श्रमिक समिति, चीताखेड़ा के बाबूलाल केशुराम बलाई ने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री होने के बावजूद नामांतरण नहीं संबंधी शिकायत की। बीपीएल कूपन, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक तरह की समस्याओं को लेकर आवेदन दिए गए।

10 बार आवेदन- कार्रवाई नहीं

डूंगलावदाके गोपालदास बैरागी का गुस्सा कलेक्टर के सामने फूट पड़ा। उन्होंने कहा कितनी बार आऊं, 10 बार चुका हूं। रहने को मकान ठीक नहीं। इंदिरा आवास के लिए कई बार आवेदन दे चुका हूं। इस बार आप सुन लो। मेरी गरीबी पर दया करो। मुझ भूमिहीन को सिर छिपाने के लिए जगह दे दो। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को तुरंत अमल करने को कहा।

8 माह क