जहां सुमति है वहां कभी कुमति नहीं आती
.नीमच | जहांसुमति है वहां कभी कुमति नहीं आती। जहां कुमति है वहां निरंतर परेशानियां रहती हैं। यह बात साध्वी र|रेखा श्रीजी ने महावीर जिनालय विकासनगर आराधना भवन में धर्मसभा में कही। साध्वी श्रीजी ने कहा कुमति के कारण व्यक्ति गलत निर्णय लेता है। अभिमान में जीता है। साध्वी अनुभव दृष्टा श्रीजी ने कहा व्यक्ति में समझ पैदा होती है तो आत्मकल्याण के मार्ग पर बढऩे की प्रेरणा मिलती है। तपस्या में कभी अंधविश्वास पैदा नहीं करें। संचालन राजमल छाजेड़ ने किया। साध्वी अनुभव दृष्टा श्रीजी ने शुभमति के विवाह, लक्ष्मीचंद सेठ आदि की प्रेरक कथा सुनाई।
क्रांतिरथ करेगा समाधान
नीमच | कृषिक्रांति रथ के साथ सभी विभागों का अमला गांवों का दौरा करें। जिन गांवों में रथ पहुंचे, उनमें हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। क्रांति रथ गांवों ग्रामीणों की समस्याएं दूर करेगा। यह बात कलेक्टर जीवी रश्मि ने कहीं। वे सोमवार को कलेक्टोरेट में कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डी.एस.रणदा, डिप्टी कलेक्टर गरिमा रावत, उपसंचालक कृषि सीएल केवड़ा भी मौजूद थे
जूनियररेडक्राॅस सामग्री उपलब्ध
नीमच | विद्यालयोंमें जूनियर रेडक्राॅस गतिविधि संचालन के लिए यूनिफार्म, साहित्य एवं अन्य सामग्री के लिए भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी भोपाल द्वारा अधिकृत शाॅप उत्कृष्ट विद्यालय में 13 से 17 सितंबर तक है। शासकीय, अशासकीय विद्यालयों जहां जूनियर रेडक्राॅस दल संचालित हैं वे जूनियर रेडक्राॅस दल संचालन के लिए जरूरी सामग्री क्रय कर सकते हैं।
ड्राफ्टलिस्ट का प्रकाशन 18 को
नीमच | सामाजिकआर्थिक एवं जाति जनगणना-2011 अंतर्गत जिलास्तर पर ड्राफ्ट लिस्ट का प्रकाशन 18 सितंबर को सभी जिला अधिकारियों के कार्यालय में होना है। सभी को इस कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए है। जानकारी देते हुए जिला पंचायत के सीईओ डीएस रण्दा ने बताया संधारित रखने निर्देश दिए हैं।
नीलगायोंकी समस्या से मुक्त करें
नीमच | लक्ष्मीशारदा जनहित समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से नील गायों की समस्या से मुक्ति की मांग की। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में समिति अध्यक्ष उमाकांत सोलंकी शीघ्र समस्या के निदान की मांग की।