- Hindi News
- सेठों के सेठ सांवलिया सेठ, बाकी सब डुप्लीकेट
सेठों के सेठ सांवलिया सेठ, बाकी सब डुप्लीकेट
‘सेठों के सेठ सांवलिया सेठ, बाकी सब डुप्लीकेट’ ‘सांवलिया ने बुलाया है, दौड़े चले आए हैं’ ऐसे गीतों के साथ देवली-देवली से मंडफिया की पदयात्रा शुरू हुई। 100 किमी पदयात्रा में कई श्रद्धालु उमड़े। शनिवार सुबह 6 बजे ग्रामीण सांवलिया धाम के लिए निकले। जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत किया गया।
रेवली-देवली के श्री सांवलिया सेठ भक्त मंडल ने पदयात्रा का आयोजन किया। सुबह 5 बजे श्रद्धालु एकत्र होना शुरू हुए। जयकारों के साथ पदयात्रा शुरू हुई। समिति के नागेश नागदा, रामप्रसाद नागदा, मोहनलाल नागदा, पप्पू नागदा, सुशील नागदा, दशरथ नागदा, मन्नालाल, अशोक नागदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बाबारामदेवरा समिति ने किया फल वितरण - पदयात्रियोंका रेवली-देवली से मुख्य नीमच मार्ग पर बाबा रामदेवरा समिति के युवाओं ने फल वितरण कर स्वागत किया। पदयात्रियों का गिरदौड़ा में जैन टी स्टाॅल द्वारा चाय का वितरण कर स्वागत किया गया।
विश्रामगृह पर स्वागत - सांवलियाजीमित्र मंडल रेवली-देवली के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा का नीमच पहुंचने पर विश्राम गृह पर परशुराम ग्रुप की ओर से विप्र बंधुओं का जोरदार स्वागत किया गया।
पदयात्रा में झूमते हुए चलते भक्त।
रथ में विराजित थे सांवलियाजी
पदयात्रामें भगवान सांवलिया सेठ की प्रतिमा को फूलों से शृंगारित कर रथ में विराजित किया। यात्रा शुभारंभ पूजा के साथ किया गया।
रेवली-देवली से मंडफिया तक निकली पदयात्रा, उमड़े श्रद्धालु
पदयात्रा