पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर दो बाइक भिड़ी, दो की मौत

ट्रैक्टर दो बाइक भिड़ी, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालटोलीपुलिया पर दो बाइक और एक ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत में दो परिवारों ने दो जवान बेटों को खो दिया। हादसे में दो अन्य घायल हुए। हादसे के बाद अस्पताल में भीड़ लग गई। सालों से जर्जर ग्वालटोली पुलिया ने शनिवार को फिर दो युवकों की जान ले ली। संकरी पुलिया से निकलते वक्त आए दिन हादसे होते हैं, बावजूद इसके चौड़ीकरण के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। दोपहर 2.30 बजे आंबेडकर कॉलोनी निवासी नरेश पिता अमरसिंह यादव (19) दोस्त जगदीश पिता बंशीलाल (18) और राकेश पिता अमरजीत बंजारा (18) के साथ ग्वालटोली की तरफ जा रहे थे। वे पुलिया पर पहुंचे तो सामने से ट्रैक्टर (एमपी-14-सी-068) गया। इसे क्रॉस करते वक्त वे ट्रैक्टर से टकराते हुए सामने रही बाइक सवार से भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीन में से दो दूर फिंका गए। मौके पर ही राकेश बंजारा की मौत हो गई जबकि नरेश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जगदीश अन्य बाइक चालक कैलाश पिता अंबालाल पाटीदार निवासी गंगरोल छोटीसादड़ी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रैक्टर चालक पुलिया पर चढ़ते ही गति से दौड़ा रहा था। बाइक सवारों को रास्ता नहीं देने पर उन्होंने साइड से क्रॉस किया तभी सामने वाली बाइक से भिड़ गए। पुलिया पर यह पहला हादसा नहीं है। हर महीने चार-पांच हादसे होते हैं। उसका बड़ा कारण पुलिया संकरी होना है, जिसके चलते दो बड़े वाहन एक साथ नहीं निकल सकते।

संकरी पुलिया होने से रोज हादसे होते हैं। दो वाहन एक साथ नहीं निकल सकते। पुलिया चौड़ी करने की मांग लंबे समय की जा रही है। सालभर पहले भी दो व्यक्ति इस पुलिया पर दुर्घटना से मर गए थे।

रोज होते हैं हादसे

ट्रैक्टर चालक फरार, प्रकरण दर्ज

हादसेके दौरान ट्रैक्टर पुलिया तरफ जा टकराया। इससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक साइड दे देता तो शायद हादस टल जाता। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। हादसे को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिया को लेकर लोक निर्माण अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने जल्द प्रस्ताव बनाने की बात कही।

हादसे के बाद अस्पताल में जताया आक्रोश

गहरे दोस्त थे

नरे