आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न
नीमच. दिल्लीविश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में शानदार सफलता पर अभाविप ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। शनिवार शाम 6 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विजय टॉकीज चौराहे पर आतिशबाजी कर नारेबाजी की। प्रदेश सहमंत्री आयुष कोठारी, जिला संयोजक अनुज चौहान, लोकेश चांगल, विनोद धाकड़, हर्षित सगरावत, गौरव सिंहल, गीतांजलि योगी, चांदनी मालवीय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।