पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां ने छोड़ा मासूम को, हो गया कुपोषित

मां ने छोड़ा मासूम को, हो गया कुपोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच महीने पहले दो महीने के मासूम को उसकी मां छोड़कर चली गई। इससे वह कुपोषण का शिकार हो गया। सात महीने के सिकंदर को शनिवार को नाना-नानी जीरन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कुछ लोगों ने मासूम को जीरन अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से कुपोषित होने के कारण उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

बोरखेड़ी पानेड़ी निवासी बिंदिया बांछड़ा दो माह के सिकंदर को छोड़कर किसी के साथ चली गई। पांच महीने से मासूम की परवरिश नाना-नानी भेरूलाल और नरगिस कर रहे थे। मासूम को लेकर शनिवार को नाना-नानी जीरन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया हमारी बेटी महीनेभर से जीरन में रह रही है। उन्हें थाने से मदद नहीं मिली तो भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह भाटी, दिलीप सुथार और नई किरण ज्ञान प्रचार सेवा समिति के सचिव आकाश चौहान ने मासूम की को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से कुपोषित होने के कारण मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया।

जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे के साथ नाना-नानी।