पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेदभाव है समाज में कलंक

भेदभाव है समाज में कलंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेदभावसमाज का कलंक है। उच्च वर्ग के लोग निम्न वर्ग के लोगों को पसंद नहीं करते। इसे लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। जो समाज के स्तर को गिरा रही हैं। कुछ इस तरह की बात विद्यार्थियों ने कही। अवसर था भाषण स्पर्धा का। शनिवार को पीजी कॅालेज में आदिम जाति कल्याण विभाग ने अस्पृश्यता समाज का कलंक है विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। विद्यार्थियों ने विस्तार से बेबाकी से विचार रखे तो सदन तालियों से गूंज उठा। शुभारंभ प्रो. प्रभावती भावसार संजय जोशी की उपस्थिति में हुआ। 10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन नवीन किलोरिया ने किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। महाविद्यालय स्तर से प्रथम विजेता छात्र 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में कॅालेज का प्रतिनिधित्व करेगा।

उपस्थित प्रतियोगी अन्य विद्यार्थी। इनसेट-विषय पर अपनी बात रखता छात्र।