जनधन योजना शिविर में उत्साह दिखाया
नीमच. वार्ड20 रहीमगंज में भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में जनधन योजना के बचत खाते खोले गए। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा बैंक आपके द्वार आया है। यह कार्य मोदी सरकार ने कर दिखाया है। अब खाते खुलवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जीरो बैलेंस पर खाते खुलेंगे और लोगों को लाभ मिलेगा। फिरोज मंसूरी, कादर भाई, अब्दुल हमीद, विधा सोनी, हेमंत हरित, उमेश मोदी, यूसुफ भाई, गोपाल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
कायस्थसमाज की कार्यकारिणी घोषित
नीमच. कायस्थसमाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। पिछले महीने निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राजेश जौहरी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव एवं महेंद्र भटनागर को बनाया। सचिव योगेश श्रीवास्तव, सहसचिव आलोक श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव, केाषाध्यक्ष बसंत गौड़ को लिया गया।
हिंदीके उपयोग का दिलाया संकल्प
नीमच. आरआरएमकॉलेज में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें हिंदी विषय पर व्याख्यान हुए। व्याख्यान में हिंदी भाषा के महत्व और जरूरत के बारे में विचार रखे गए। विद्यार्थियों को अपने जीवन में हिंदी भाषा का उपयोग करने का संकल्प दिलाया। वाद-विवाद, पोस्टर, पेंटिग और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
आर्यसमाज का छठा हिंदी दिवस आज
नीमच. आर्यसमाज छठा हिंदी दिवस रविवार को मनाएगा। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे घंटाघर स्थित आर्य समाज मंदिर पर शुरू होगा। हिंदी साहित्यकार प्रमोद रामावत को हिंदी आर्य र| की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। संयोजक सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कार्यक्रम के दौरान हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए चर्चा की जाएगी।
हरफूलसिंहपर्यवेक्षक नियुक्त
नीमच. राष्ट्रीयसर्व मेघवंश 22 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए हरफूलसिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। राष्ट्रीय सचिव कन्हैयालाल मेघवाल ने बताया सिंह सीकर से सेवानिवृत तहसीलदार हैं। धरना कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल धावलिया, उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।
परिचयसम्मेलन 28 को ग्वालियर में
नीमच. कलचुरीसमाज सर्ववर्गीय जायसवाल समाज का 15वां परिचय सम्मेलन 28 सितंबर को सागरताल चौराहा, आनंद नगर ग्वालियर में होगा। जानकारी अर्जुनसिंह जायसवाल ने दी।
सनटू ह्यूमन शिविर आज से
नीमच. शुद्धआहार एवं व्यायाम से मनुष्य स्वस्थ कैसे रहे का प्र