आईटी सेमिनार में दिया प्रजेंटेशन
नीमच. आईटी सेमिनार का आयोजन डॉ. राधाकृष्णन कालेज में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बैंकिंग सेक्टर में आईटी सेक्टर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साइबर क्राइम, गुगल ग्लास, गुगल जेस्टर, हार्ड डिस्क संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शनिवार को आयोजित सेमिनार में मो.आरिफ एमएससी प्रथम वर्ष ने हार्ड डिस्क, राहुल शर्मा एमएससी प्रथम वर्ष ने वर्चुअल की बोर्ड, बीसीए तृतीय वर्ष की रुकय्या मंसूरी ने गुगल ग्लास, बीसीए द्वितीय वर्ष की स्टेला जोसेफ ने साइबर क्राइम, बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा अलीशादास ने गुगल जेस्टर, बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनुराधा एंड नमृता ने क्लाउड कम्प्यूटिंग, मयूर तुगनावत ने बैंकिंग सेक्टर मे आईटी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला मुख्य अतिथि नूतन विद्यालय के प्राचार्य रमेश खंडेलवाल थे।