ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
नीमच| जावरा-नयागांवफोरलेन पर घसुंडी फंटा के पास मंगलवार सुबह 11 बजे एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। नयागांव पुलिस के मुताबिक बिसलवासकलां निवासी बंशीलाल पिता पृथ्वीराज धनगर और घनश्याम धनगर दोनों बाइक एमपी 44 एमबी 1383 से गांव से विक्रम अस्पताल जा रहे थे। फोरलेन पर घसुंडी फंटे पर नीमच की तरफ से रहे ट्रक एचआर 69-7183 के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दोनों घायलों को तुरंत टोल की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। फरियादी राजू पिता पृथ्वीराज धनगर की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।