चैंबर में फंसी गाय, डेढ़ घंटे में निकाला
आंबेडकरमार्ग स्थित बंसल चौराहे पर खुले पड़े 10 फीट गहरे चैंबर में गाय गिर गई। गाय गिरते ही ऐसी फंसी कि चैंबर संकरा होने से तो निकल पा रही थी और खड़ी हो पा रही थी। गाय के जीवन को संकट में देख आसपास के लोग जुटे और उसे बाहर निकालने लिए मशक्कत शुरू कर दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गाय को निकाला।
मंगलवार शाम 4 बजे चैंबर में गाय गिर गई। गाय का जीवन संकट में देख आसपास के लोग जुटे। राजू नागेश्वर, कान्हा सोनी, लाला बंब, योगेश प्रजापति, सुमित अहीर सहित कई जुटे और गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नहींआया नपा का अमला
गायको चैंबर में फंसा देख कुछ लोगों ने नगरपालिका में सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। आधे घंटे इंतजार करने पर भी नपा का अमला नहीं आया तो मौजूद लोग गाय बचाने में जुट गए। मामले में सीएमओ सीपी रॉय ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।
चैंबर में इस तरह गाय फंसी थी। चैंबर संकरा होने से वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में दो व्यक्ति नीचे उतरे और गाय को रस्सी बांधकर निकाला। फोटो भास्कर