पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अत्याचार रोकने के लिए एकजुटता जरूरी बरैया

अत्याचार रोकने के लिए एकजुटता जरूरी- बरैया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | दलितों पर अत्याचार की घटनाएं देश में लगातार बढ़ रही हैं। दलित समाज जब तक एकजुट नहीं होगा तब तक यह सिलसिला नहीं थमेगा। इसलिए समाज को एकजुट होना जरूरी है।

यह बात बहुजन संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलसिंह बरैया ने कही। वे दल द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे मैसी चौराहे के समीप स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित आमसभा में बोल रहे थे। बरैया ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला मौत सहित कई मुद्दे उठाए। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मोरे, प्रदेश महासचिव रमेशचंद्र ररोतिया, मालवा प्रभारी यशवंत बसेर, राजकुमार सूर्यवंशी, चंदरसिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। संचालन राकेश भारती ने किया। जिलाध्यक्ष नानूराम मेघवाल, उपाध्यक्ष समरथ चौरड़िया, शहर अध्यक्ष सुरेंद्र जयंत सहित अन्य मौजूद थे।

आमसभा संबोधित करते बहुजन संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलसिंह बरैया।

खबरें और भी हैं...