सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, दौड़ा अमला
सिटीरिपोर्टर | नीमच
181पर हुई शिकायत का ऐसा असर हुआ कि पहली बार नपा का अमला मैदान में दौड़ता नजर आया। बरादरी चौराहा के पास माणक टॉकीज रोड पर दोपहर 3 बजे सीएमओ, मुख्य कार्यपालन यंत्री चार इंजीनियर, एक राजस्व अधिकारी और एक दर्जन लोगों का अमला। साथ जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर। लवाजमे को देख लग रहा था नपा कोई बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। अमला पहुंचने के पांच मिनट बाद सीएमओ ने कहा जानीभाई का टीनशेड हटाने आए हैं। पहले नोटिस दिया आप माने नहीं। सीएम को शिकायत हुई है। हेल्प लाइन पर जवाब देना महंगा पड़ गया। पार्षद गजेंद्र चावला भी गए। उन्होंने नगरपालिका की कार्रवाई का विरोध किया और कहा गरीब का क्यों हटा रहे हों, कभी बड़े लोगों पर हाथ डालो। नपा अधिकारियों की बहस होती रही सीएमओ ने समझाया जवाब भोपाल तक देना है। कार्रवाई कर दो घंटे में टीनशेड हटा दिया।
^हमने शिकायत पर कार्रवाई की। सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की थी। इसलिए टीनशेड हटाया। सीपीराॅय,सीएमओ, नगरपालिका।
^हमारी 1976 से दुकान है। नपा से केस चल रहा है। मामला कोर्ट में हाेने के बावजूद कार्रवाई ठीक नहीं। अधिकारियों ने कोई नोटिस नहीं दिया। अचानक आकर हटाने के लिए दबाव बनाया। हम कोर्ट से कार्रवाई कराएंगे। सुरेशचंदानी उर्फ जॉनी भाई, गुमटीसंचालक
^हम परेशान हो गए थे। पहले उन्होंने चाय की गुमटी लगाई बाद में टीनशेड खड़ा कर दिया। कई बार नपा में शिकायत की कार्रवाई नहीं हुई। समाज में मामला उठाया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। सीएम हेल्पलाइन पर कार्रवाई हुई है। उसमें भी महीनाभर लग गया। ईश्वरभागवानी, शिकायककर्ता।
यह था मामला
गुमटीकी आड़ में तानी जा रही बड़ी दुकानों से शहर परेशान है। इसी तरह का वाकया बरादरी चौराह के पास माणक टॉकीज रोड पर हुआ। यहां बरादरी के बाहर पहले गुमटी रखी। बाद में टीनशेड खड़ाकर दुकान तान ली। पास में चल रही लक्ष्मी मेडिकल का गोदाम दब गया। रास्ता भी नहीं मिल रहा था। मेडिकल संचालक ईश्वर भागवानी नगरपालिका में बार-बार शिकायत कर थक गए। बाद में जनसुनवाई में गए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महीनेभर पहले सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत की। लगातार संपर्क करते रहे। शिकायत का असर ऐसा हुआ कि नपा के अमले को मैदान में आना पड़ा।
पहले समझाया
टीनशेड संचालक सुरेश चंदानी उर्फ जॉनी भाई विरोध करने लगे। मौके पर पार्षद चावला गए। सीएमओ से दोनों की