- Hindi News
- नीमच | केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ ने बुधवार को विश्वकर्मा
नीमच | केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ ने बुधवार को विश्वकर्मा
नीमच | केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ ने बुधवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई। सीआरपीएफ परिसर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में औजार पूजन, हवन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया। भजनों ने समां बांधा तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। सीआरपीएफ डीआईजी आरजीआर भट की उपस्थित में विधि विधान के साथ हवन किया। बड़ी संख्या में सीआरपीएफ अधिकारी और जवान मौजूद थे।
औजारोंका पूजन-मंदिर मेंविराजित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया। औजार पूजन कर समृद्धि-खुशहाली की कामना की।
मधुर भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु। इनसेट-हवन करते सीआरपीएफ डीआईजी आरजीआर भट।
भगवान विश्वकर्मा का आकर्षक श्रृंगार किया।
गूंजे भजन- किया हवन, सीआरपीएफ में मनाई विश्वकर्मा जयंती