पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श क्लब एवं नीमच ब्रदर्स विजेता

आदर्श क्लब एवं नीमच ब्रदर्स विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्ट्रिकफुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को दो मैच खेले गए। राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में आदर्श क्लब ने ट्राय ब्रेकर में मंडी क्लब टीम को 2-0 से पराजित किया। खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले में नीमच ब्रदर्स ने न्यू स्टार को 4 गोल से हराया। मैच में लाइव कामेंट्री डाॅ. आसिफ खान द्वारा की गई।

आजदो मुकाबले-गुरुवार कोप्रतियोगिता के छठे दिन सिटी स्पोर्ट्स क्लब विरुद्ध यूनाईटेड यंगमैन विरुद्ध नीमच हीरोज के बीच होगा। जानकारी जिला फुटबॉल संघ के मनोज सुराह, भगवानदास लोधा, रफीकभाई, रक्कू भाई ने दी।

बरसोंबाद लौटी स्टेडियम में रौनक-शहर मेंचल रही डिस्ट्रिक फुटबॉल प्रतियोगिता में 17 सितम्बर बुधवार को दो मैच डाॅ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम पर खेले गए। बरसों बाद हरी घास पर फुटबॉल खिलाडिय़ों द्वारा मैच खेला गया तो खिलाडिय़ों एवं दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्टेडियम की हरी घास की कटिंग, सफाई, रोलर घुमाई की सुविधा उपलब्ध कराई। इसके चलते मैच खेलना संभव हो सका। एसडीएम राजेंद्रसिंह ने गत दिनों स्टेडियम का अवलोकन कर खेल के लिए मैदान सुव्यवस्थित करने के लिए नपा अधिकारियों को निर्देशित किया था। नपा प्रशासन ने स्टेडियम में बिखरे पत्थरों को हटाकर सफाई करवाई।

प्रतियोगिता में खेल कौशल दिखाते खिलाड़ी।