पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा नहीं करते, वसूलते हैं हफ्ता

सेवा नहीं करते, वसूलते हैं हफ्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहब,वे गोसेवा नहीं करते। गोसेवा के नाम पर पशु व्यापारियों से हफ्ता वसूलते हैं। हम पशु का व्यापार करते हैं। पूरी ईमानदारी से। बावजूद हमें परेशान किया जाता है। कत्लखाने के नाम पर पशु ले जाने का आरोप लगाकर जैन गोशाला अध्यक्ष हंसमुख जैन साथियों के साथ हमसे हफ्ता वसूली की मांग करते हैं। हम गलत है तो कार्रवाई करें लेकिन कोई भी आकर हमें चमकाए-धमकाए पुलिस में बंद कराने के नाम पर वसूली करें। यह गलत है। यह बात जिलेभर के पशु व्यापारियों ने कैंट थाने में तहसीलदार आदित्य शर्मा और पुलिस अधिकारियों से कही। बुधवार सुबह पशु हाट व्यापारियों ने जामा मसजिद से कैंट थाने तक मार्च निकाला। पशु व्यापारी संघ के सईद भाई काले, अनवर कुरैशी, पार्षद इकबाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या व्यापारी मौजूद थे।

सिर्फभैंस-पाड़ों का व्यापार-पशु व्यापारियोंने सौंपे ज्ञापन में कहा पशु व्यापारी भैंस-पाड़ों का विक्रय कर हाटों में बेचते हैं। इसके लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करते हैं। डॉक्टरी जांच होती है। रसीद कटाई जाती है। परिवहन नियम मुताबिक होता है। हम गलत हैं तो पुलिस कार्रवाई करें ये लोग क्यों परेशान करते हैं। पशुओं का क्रय-विक्रय करने से ही रोजी-रोटी चलती है। पशु सेवा के नाम पर ये लोग वसूली पर उतर आए हैं।

इनपर लगाए आरोप -पशु व्यापारीसंघ के अनवर कुरैशी, सईद भाई काले और पार्षद इकबाल कुरैशी ने कहा जैन गौशाला अध्यक्ष हंसमुख जैन प्रवीण मित्तल आए दिन परेशान करते हैं। सारी चीजें नियम मुताबिक होने के बाद भी अवैध वसूली की जा रही है। हंसमुख जैन हफ्ता वसूली की डिमांड करते हैं। कहते हैं हर हफ्ते रुपए दो, उसके बाद व्यापार करने देंगे।

झूठे आरोप

^पशुव्यवसायियों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है वह झूठे हैं। हमारा काम वध के लिए ले जाने वाली गायों को बचाना है। इसके लिए हम पुलिस की मदद लेकर काम करते हैं। कई पशु व्यवसायी पशु व्यवसाय की आड़ में पशुओं की तस्करी कर पशुवध के लिए कत्लखाने ले जा रहे है। हमें यह रोकना है। हंसमुखजैन, अध्यक्षजैन गोशाला,नीमच

आड़ में तस्करी

^जोज्ञापन दिया वह एक तरफा़ है। पशु व्यापारी पशु तस्करी कर रहे हैं। पशुओं को वध के लिए कत्लखाने ले जाते हैं। वे नियमानुसार व्यापार नहीं करते हैं। अधिकांश के खिलाफ पुलिस में रिकॉर्ड दर्ज है। जो आरोप लगा रहे हैं गलत है। ये दबाव डाल कर कार्रवाई करवाना चाहते हैं। प्रव