- Hindi News
- अष्टमी को निकलेगी 101 फीट की चुनरी यात्रा
अष्टमी को निकलेगी 101 फीट की चुनरी यात्रा
अष्टमी को निकलेगी 101 फीट की चुनरी यात्रा
नीमच| ध्वजग्रुप नवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाएगा। 2 अक्टूबर अष्टमी पर दोपहर 3 बजे बावड़ीवाले बालाजी मंदिर से भादवामाता तक 101 फीट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में कश्मीरी ढोल, राजस्थानी का मारवाड़ी डीजे साउंड, माता रानी का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन भव्य बनाने के लिए ध्वज ग्रुप सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
ग्रामपंचायतों में 25 सितम्बर को विशेष महिला ग्राम सभाएं
नीमच| राज्यशासन के निर्देश पर 25 सितंबर को प्रदेश सहित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष महिला ग्रामसभा होगी। कलेक्टर जीवी रश्मि ने ग्रामसभाओं में पंचायत क्षेत्र की शतप्रतिशत महिला सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।