महिला मंडल ने मनाया नंद उत्सव
नगरके रामानुज कोट मंदिर में माहेश्वरी महिला मंडल ने बुधवार को नंद उत्सव मनाया। जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। नंद उत्सव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई।महिलाओं एवं बच्चों ने हाथ आजमाया। महिलाओं ने धार्मिक गीतों और भजनों पर नृत्य किया। नन्हें बच्चे भगवान कृष्ण के रूप में सजे थे।
माहेश्वरी महिला मंडल के नंद उत्सव में शामिल महिलाएं।
इन्दिरा नगर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
नीमच| इन्दिरानगर में शिव चौक मंदिर में गुरुवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। रणजीत हनुमान मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कथा पंडित हरिवल्लभ चतुर्वेदी बमोरा वाले के मुखारविंद से होगी। संगीतमय कथा के शुरू में गुरुवार सुबह 9 बजे शिव चौक से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो इंदिरा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः आयोजन स्थल पहुंचेगी। कथा का समय रोज दोपहर 12 से 4 बजे रहेगा। 24 सितंबर को पूर्णाहुति होगी।