आदमी को पागल बनाती है माया
मायाआदमी को पागल बना देती है। माया कपट की खान है निंदा से हमारे कर्मों में खोट ही आता है। यह बात महावीर जिनालय विकास नगर में साध्वी र|रेखा श्रीजी ने कही। वे बुधवार सुबह 9 बजे आयोजित चातुर्मास धर्मसभा में बोल रही थीं। साध्वी अनुभव दृष्टा श्रीजी ने कहा जिनवाणी से अनेक भव के पापों का विनाश कर सकता है। हमें पल-पल किए पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। सुबह उठकर रोज प्रतिक्रमण करना चाहिए। बच्चों को अच्छे धार्मिक संस्कारों का प्रशिक्षण देंगे तो आने वाले समय में विभत्स निर्भया हत्याकांड नहीं होंगे।
प्रवचन देते साध्वी र|रेखा श्रीजी एवं अनुभव दृष्टा श्रीजी। }फोटोभास्कर