पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या हल हुई या नहीं, नेट पर देख सकेंगे

समस्या हल हुई या नहीं, नेट पर देख सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटमें हर मंगलवार होने वाले जनसुनवाई के आवेदन के आनॅलाइन पंजीयन की नई व्यवस्था की है। इसके तहत प्राप्त आवेदनों के आनॅलाइन पंजीयन के लिए चार कर्मियों की तैनाती की है। तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा एक सहायक ग्रेड-3 शामिल हैं। जनसुनवाई के आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था से आवेदकों को निराकरण की स्थिति जानने के लिए कलेक्टोरेट नहीं आना पड़ेगा। वे कम्प्यूटर पर आवेदन निराकरण की स्थिति आनॅलाइन देख सकते हैं। अपर कलेक्टर पीआर कतरोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कलेक्टर जीवी रश्मि के आदेश पर नई व्यवस्था पर कार्य शुरू कर दिया है। ऑनलाइन कार्य के लिए जिला चिकित्सालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर ब्रजेश राठौर, विकी देवरिया एवं सतीश धनगर तथा कलेक्टोरेट के सहायक ग्रेड-3 आरिफ खान की ड्यूटी लगाई है। टीम जनसुनवाई के आवेदनों के ऑनलाइन अपडेट करेगी।