पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस आपकी दाेस्त है खुलकर समस्या बताएं

पुलिस आपकी दाेस्त है खुलकर समस्या बताएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से मिशन सुप्रभात शुरू किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को जमुनियाकलां के हाईस्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला सेल प्रभारी पुष्पा राठौर ने छात्राओं व महिलाओं पर बने कानून व आत्म सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा अपराध से लड़ने के दो तरीके हैं। पहला यह अपराध के बाद थाने में रिपोर्ट से लेकर कोर्ट के फैसले तक सामना करें। दूसरा अपराध को जागरूकता से समझते हुए होने से पहले ही रोक दिया जाए। यदि स्कूल आते-जाते किसी से छेड़छाड़ होती है तो तुरंत विरोध जताएं। ऐसी घटना कभी छिपाएं नहीं। पुलिस आप की दोस्त है, डरें नहीं खुलकर समस्याएं बताएं। ताकि आवारा तत्वों को सबक सिखाया जा सके। प्राचार्य मधु जैन, आरक्षक नीरज राजवेद, लीना राव, रचना चौरसिया मौजूद थीं।

किया जागरूक
खबरें और भी हैं...