पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी का अपव्यय रोकें, नल में टोटियां लगाएं

पानी का अपव्यय रोकें, नल में टोटियां लगाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा की जलकल समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष राकेश जैन के निर्देश पर समिति सदस्यों ने विभिन्न वार्डों दौरा किया। ज्यादातर सार्वजनिक और निजी नलों में टोटियां नहीं मिलीं। इससे उन्होंने लोगों को नलों में टोंटियां लगाने और पानी नहीं बहने देने के लिए कहा। जलकल सभापति मिश्रीलाल रियार ने बताया शुक्रवार को वार्ड 14, 15, 16 व 17 में निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्य गायत्री राठौर, गंगादेवी राव, मीना जायसवाल, पार्षद मीना जायसवाल, विनोद बोरीवाल, छाया जायसवाल, सईद काले, इकबाल कुरैशी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...