पंडित उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
जीरन | भाजपा नीमच ग्रामीण दक्षिण मंडल ने किलेश्वर फोर्ट जीरन में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया। विधायक दिलीपसिंह परिहार की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी ने संबोधित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह परिहार, राकेश भारद्वाज, मंत्री वीरेंद्र पाटीदार ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने 52 हजार रुपए की निधि पार्टी को समर्पित की। सियाचिन में शहीद हुए लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी।